Advertisement 2

IPL 2023 की प्राइज मनी 46.5 करोड़, जानें CSK और GT की होगी कितनी कमाई

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 मई को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टी20 क्रिकेट लीग है, ऐसे में फाइनल के नजदीक आते ही फैंस में ये जिज्ञासा जागने लगती है कि खिताब जीतने वाली वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, वहीं हारने वाली टीम की कितनी कमाई होगी। अगर आपके जहन में भी यही सवाल घूम रहा हैं तो हम आपके सभी सवालों के जवाब देंगे। इसी के साथ हम ये भी बताएंगे कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की भी कितनी कमाई होगी।

स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट की मानें तो इस साल आईपीएल 2023 की प्राइज मनी कुल 46.5 करोड़ रुपए है। इसमें खिताब जीतने वाली टीम को सबसे अधिक 20 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं उप-विजेता टीम के खाते में 13 करोड़ रुपए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस और चौथे नंबर की लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भी धनवर्षा होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version