Dr Abhishek Child Care

IPL के 16 या 17 मई को फिर से हो सकती है शुरू, कोलकाता से बाहर हो सकता है फाइनल

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 16 या 17 मई को फिर से शुरू हो सकती है और इसके फाइनल का आयोजन कोलकाता से बाहर किए जाने की संभावना है। संघर्ष विराम की घोषणा ने लीग को फिर से शुरू करने की उम्मीद जगा दी है जिसे नौ मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने लीग को फिर से शुरू करने की योजना पर रविवार को चर्चा की।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर ‘आतंकवादी संगठनों से जुड़ा पोस्ट करने के आरोप में रांची से एक व्यक्ति गिरफ्तारबीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड अब भी उपयुक्त कार्यक्रम बनाने पर काम कर रहा है. शुक्ला ने कहा कि अभी तक आईपीएल पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. बीसीसीआई अधिकारी समाधान पर काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सचिव, आईपीएल अध्यक्ष फ्रेंचाइजी और सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं

इसलिए बहुत जल्द हमें निर्णय के बारे में पता चल जाएगा। टूर्नामेंट को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि लीग लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाले मैच के साथ फिर से शुरू होगी। यह मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मई को खेला जाना था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version