---Advertisement---

अगले हफ्ते IPO की बारिश! एक साथ तीन बड़ी कंपनियां लाएंगी निवेश के सुनहरे मौके

By Aditi Pandey

Published :

Follow
IPO Three major companies together bring golden investment

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अगले हफ्ते बड़ा मौका आने वाला है। 11 और 12 नवंबर को तीन बड़ी कंपनियों के IPO एक साथ खुलने जा रहे हैं। इन कंपनियों में एडटेक सेक्टर की फिजिक्सवाला, सोलर एनर्जी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड और ऑटोमोटिव क्षेत्र की टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। इन तीनों IPO से निवेशकों को अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार रिटर्न की संभावना दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: नितिन कामथ ने ग्रो IPO की तारीफ की, बोले– “20% आवेदन ज़ेरोधा यूज़र्स से आए”

फिजिक्सवाला IPO 11 नवंबर से शुरुआत

शिक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी फिजिक्सवाला 11 नवंबर 2025 को अपना IPO लॉन्च करेगी। कंपनी ने ₹103 से ₹109 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और कुल ₹3,480 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह एडटेक यूनिकॉर्न अब ऑनलाइन के साथ हाइब्रिड मॉडल पर भी काम कर रही है और जुटाई गई पूंजी का उपयोग विस्तार और टेक्नोलॉजी हब्स को मजबूत करने में करेगी।

एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड सौर ऊर्जा में दम

11 नवंबर को ही सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आईपीओ भी खुलेगा, जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ₹2,900 करोड़ जुटाने की योजना में है। इसमें से ₹2,143 करोड़ नए शेयरों के जरिए और ₹756 करोड़ ओएफएस के तहत जुटाए जाएंगे। कंपनी इस राशि का उपयोग अपनी विनिर्माण क्षमता और नई परियोजनाओं के विकास में करेगी।

टेनेको क्लीन एयर इंडिया 12 नवंबर को लॉन्च

12 नवंबर को अमेरिकी समूह टेनेको की भारतीय शाखा टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड भी बाजार में कदम रखेगी। इसका प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति शेयर तय किया गया है और यह पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) आधारित आईपीओ होगा। इस पेशकश का मुख्य उद्देश्य भारतीय बाजार में सूचीबद्धता हासिल करना है।

निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

11 और 12 नवंबर का यह सप्ताह निवेशकों के लिए बेहद खास रहेगा। शिक्षा, ऊर्जा और ऑटोमोबाइल तीनों क्षेत्रों के ये आईपीओ भारतीय बाजार की बढ़ती विविधता और निवेश क्षमता को दर्शाते हैं। समझदारी से निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता मुनाफे का सुनहरा अवसर बन सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version