सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई वेबसाइट का उद्देश्य यात्रियों को तेज, सरल और परेशानी मुक्त टिकट बुकिंग अनुभव देना है। खासतौर पर तत्काल (Tatkal) टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को कम करने के लिए इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढे : झारखंड को जल्द मिल सकती है दो नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें, मुंबई और वाराणसी तक सफर होगा आसान
नई IRCTC वेबसाइट में क्या बदला?
नई वेबसाइट को पहले की तुलना में अधिक तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें अनावश्यक पॉप-अप, बार-बार आने वाले CAPTCHA और अव्यवस्थित इंटरफेस को काफी हद तक कम किया गया है, जिससे टिकट बुकिंग पहले से आसान होगी।
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- पहले से तेज वेबसाइट लोडिंग
- आसान और साफ-सुथरा यूजर इंटरफेस
- कम स्टेप में टिकट बुकिंग
- तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन
- कम CAPTCHA और पॉप-अप
- सीट उपलब्धता की जानकारी देखना होगा आसान
- बेहतर सर्वर क्षमता, जिससे अधिक यूजर एक साथ वेबसाइट का उपयोग कर सकेंगे।
यात्रियों के फीडबैक के बाद होंगे और सुधार
IRCTC फिलहाल नई वेबसाइट को बीटा वर्जन के रूप में चला रहा है। यात्रियों से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक के आधार पर इसमें आगे भी बदलाव किए जाएंगे। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह लागू किया जाएगा।
टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान
रेलवे का मानना है कि नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। खासकर त्योहारों और तत्काल बुकिंग के समय यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। यह पहल भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।










