Responsive Full Width Slider

15 मिनट में घर पहुंचेगा खून, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
irfan-ansari-blood-delivery-15-minutes

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को झारखंड में ‘इंटेंसिफाइड एचआईवी कैंपेन-2026’ के तहत राज्यव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया।

यह भी पढ़े : धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान, सुरक्षित रक्त संक्रमण और एचआईवी जागरूकता के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

15 मिनट में घर तक पहुंचेगा खून

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक प्रबंधन को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

मंत्री के मुताबिक, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जरूरतमंद व्यक्ति टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके रक्त की मांग कर सकेगा और करीब 15 मिनट के भीतर उसके घर तक खून पहुंचाने की योजना है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है और अगले एक महीने के भीतर इसे धरातल पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

ज्यादा से ज्यादा रक्तदान की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रक्त का निर्माण किसी लैब में नहीं किया जा सकता। जरूरत के समय मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में राज्यभर में अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों, खासकर युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने और इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

सुरक्षित रक्त संक्रमण पर जोर

कार्यक्रम में सेफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन के महत्व पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

सरकार की ओर से ब्लड बैंक सेवाओं को मजबूत करने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्थाओं पर काम किए जाने की बात कही गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट