सोशल संवाद /डेस्क : रोहित शेट्टी का मशहूर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सभी को पसंद है। फैंस सीजन 15 का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शो में देरी हो रही है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि शायद यह इस साल न आए। लेकिन अब एक अच्छी खबर है। शो को कलर्स टीवी की जगह किसी दूसरे टीवी चैनल पर दिखाया जा सकता है। जल्द ही और अपडेट आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े : जान्हवी कपूर जल्द करेंगी तमिल डेब्यू, पा रंजीत की महिला-केंद्रित वेब सीरीज़ में निभाएंगी दमदार भूमिका
खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण कहां होगा?
अब ऐसा लग रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 का स्थान बदलने वाला है। दरअसल पहले यह शो कलर्स पर प्रसारित होता था लेकिन अब इसका प्रीमियर किसी और चैनल पर हो सकता है। जूम टीवी की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रसारण अब कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर होगा, रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर शो के मेकर्स और सोनी चैनल के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अब से खतरों के खिलाड़ी 15 सोनी टीवी पर दिखाई देगा।
खतरों के खिलाड़ी 15 मई को सोनी टीवी पर वापसी
रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस बार कलर्स टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता है। इसकी वजह कलर्स और प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया के बीच क्रिएटिव मतभेद है। इस वजह से शो का भविष्य अनिश्चित था और इसे बंद करने की भी चर्चा थी।
लेकिन अब उम्मीद जगी है! शो सोनी टीवी पर वापस आ सकता है। आपको याद दिला दें, 2008 में इसे सबसे पहले सोनी पर फियर फैक्टर के नाम से दिखाया गया था और बाद में इसे कलर्स पर खतरों के खिलाड़ी के नाम से दिखाया गया। अब यह अपने मूल चैनल पर वापस आ सकता है।