इजरायल ने फिर शुरू किये हमले; अस्पतालों पर 14 हजार लोग घायल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इजरायल और हमास के बीच कुछ घंटों के लिए युद्ध रोकने को सहमति बनी थी। इस दौरान गाजा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों को मदद पहुंचाने की बात थी, लेकिन अब इजरायल ने दोबारा हमले शुरू कर दिए हैं। इससे उन हजारों लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है, जो गाजा से निकलकर जान बचाना चाहते थे। दरअसल इजरायल ने गाजा के तीन अस्पतालों पर एयर स्ट्राइक की हैं, जिनमें हजारों लोग शरम लिए हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन हमलों में उन 14 हजार लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है, जो बेघर होने के बाद यहां शरण लिए हुए थे।

इस बीच एक मस्जिद को गिराने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि इजरायली हमले में मस्जिद पूरी तरह से तबाह हो जाती है और पल भर में मलबे का ढेर जमा हो जाता है। अल-जजीरा टीवी से हेल्थ मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल की ओर से बीते कुछ घंटों में कई अस्पतालों पर भीषण हमले हुए हैं। फिलिस्तीन के स्थानीय अखबारों ने भी अल शिफा अस्पताल पर हमले की खबरें दी हैं। वहीं इजरायली सेना का कहना है कि हमने अस्पताल पर हमले किए हैं, लेकिन उनमें स्थानीय नागरिक नहीं छिपे हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इजरायली सेना ने कहा कि अल-शिफा समेत कई अस्पतालों में हमास के आतंकियों ने ठिकाना बना रखा है। इन ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए हम हमले कर रहे हैं। इजरायल ने कहा कि हम आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाना चाहते। हमारी ओर से तो लोगों को मोहलत ही गई कि वे मिस्र की ओर जा सकें। इजरायल की सेना अब गाजा शहर के अंदर घुस रही है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक अब गाजा में स्थित अहम प्रतिष्ठानों की घेरेबंदी करने लगे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---