संवेदनशील मुद्दों पर “आप” नेताओं का गंदी राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण – वीरेंद्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वीरेंद्र सचदेवा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के नेता रोहिणी में एक स्कूल के पास रविवार सुबह हुए कथित धमाके या फायरिंग की घटनाओं जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गंदी राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस का अपराध जांच में बेहतरीन रिकॉर्ड है और हाल के अधिकांश मामलों को भी उसने सुलझाया है।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता गणेश महाली ने दिया इस्तीफ़ा, जाते-जाते पार्टी पर लगा गए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sunrise Enclave

इसी प्रकार हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली पुलिस आज की घटनाओं की भी जल्द से जल्द जांच पूरी करेगी और दोषियों को पकड़ लेगी। राजनीतिक दलों को पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए।

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस से त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा और बढ़ाने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---