बर्दाश्त की सीमा पार…’ पवन सिंह ने पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा नाता, मां और भाई को लेकर लिखा भावुक पोस्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Pawan Singh severs ties with his entire family and clan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपनी पारिवारिक और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपने समूचे परिवार और खानदान से सभी तरह के संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी है। अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पवन सिंह ने अपना दुख व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि अब उनके जीवन में केवल उनकी मां और बड़े भाई रानू सिंह ही मायने रखते हैं।

यह भी पढ़े : Aryan Khan Drug Case: पूछताछ में कई बार रोए थे आर्यन, पूर्व NCB अधिकारी की किताब में दावा

मां के साथ शेयर की तस्वीर

पवन सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया है। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने भोजपुरी की दो पंक्तियों के माध्यम से अपनी मानसिक स्थिति को दर्शाया। उन्होंने लिखा कि जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। इसके आगे उन्होंने लिखा कि अब उनकी सहनशक्ति जवाब दे चुकी है और बेहद भारी मन से वह यह कदम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से क्षमा भी मांगी।

खानदान से नाता तोड़ने की बात

अपने इस पोस्ट में पवन सिंह ने दो-टूक शब्दों में एलान किया कि आज और इसी क्षण से उनका अपने परिवार और खानदान के किसी भी सदस्य से कोई वास्ता नहीं है। पवन सिंह के इस अचानक लिए गए फैसले ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है।
हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है कि घर में ऐसा कौन सा विवाद हुआ, जिसने उन्हें इतना कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।
नाराजगी के असली कारणों पर सस्पेंस बरकरार
पवन सिंह की यह पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और फैंस लगातार कमेंट कर इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version