Dr Abhishek Child Care

यह तो पहले क्षण से स्पष्ट था कि आतिशी सरकार पूरी तरह अरविंद केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल से चलेगी पर यह नही पता था की चाटुकारिता की सरकार बन जायेगी पर आज यह भी दिख गया -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वीरेन्द्र सचदेवा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह तो पहले क्षण से स्पष्ट था की सुश्री आतिशी सरकार पूरी तरह अरविंद केजरीवाल के रिमोट कंट्रोल से चलेगी पर यह नही पता था की चाटुकारिता की सरकार बन जायेगी पर आज यह भी दिख गया।

यह भी पढ़े : पत्रकारिता का असल अर्थ ही है जनपक्षधर होना : प्रो. रामदेव शुक्ल

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की इस तरह मुख्य मंत्री की मेज़ पर दो कुर्सी रखना संविधनिक व्यवस्था प्रशासनिक नियम एवं मुख्य मंत्री पद का अपमान है।आतिशी समझ लें यह कोई आदर्श पालन नही है, सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागिरी है। अपनी इस हरकत से आतिशी ने दिल्ली के मुख्य मंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है की वह दिल्ली वालों को जवाब दें की क्या इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलायेंगे आप ?

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version