टाटा मोटर्स में धरना समाप्त: मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थाई नौकरी, परिवार को 77 लाख रुपये का समझौता

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा मोटर्स में धरना समाप्त: मृतक कर्मचारी के बेटे को मिलेगी स्थाई नौकरी, परिवार को 77 लाख रुपये का समझौता

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स गेट पर कई दिनों से जारी धरना बुधवार शाम 7:30 बजे समाप्त हो गया। मृतक कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिवार और टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच समझौता होने के बाद यह फैसला लिया गया। समझौते के तहत मृतक के एक पुत्र को कंपनी में स्थाई नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार को करीब 77 लाख रुपये और क्वार्टर सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढे : दिल्ली के करावल नगर में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ मिली किट

विधायक मंगल कालिंदी की मौजूदगी में हुआ समझौता

यह समझौता जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन भी शामिल हुए।

एक साल की ट्रेनिंग के बाद मिलेगी स्थाई नौकरी

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए मृतक कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य यानी उनके पुत्र को स्थाई नौकरी देने पर सहमति बनी है। इसके लिए एक साल की ट्रेनिंग के बाद नियोजन किया जाएगा। परिवार की इच्छा के अनुसार पदाधिकारी के रूप में भी नौकरी देने का विकल्प रखा गया है।

परिवार को मिलेंगी करीब 77 लाख रुपये की सुविधाएं

समझौते के अनुसार मृतक कर्मचारी के परिवार को कुल करीब 77 लाख रुपये की राशि, क्वार्टर और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस समझौते के बाद परिवार ने धरना समाप्त कर दिया।

आरके सिंह ने कहा कि कंपनी में औद्योगिक शांति और बेहतर माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इससे कर्मचारियों और कंपनी दोनों के हित सुरक्षित रहेंगे और रोजगार के अवसर भी बने रहेंगे।

समझौता वार्ता में ये लोग रहे मौजूद

समझौता वार्ता में विधायक मंगल कालिंदी, सहायक दंडाधिकारी निखिल किरण, टाटा मोटर्स के जीएम एचआर प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और स्वर्गीय सुबोध पात्रो की पत्नी एवं पुत्र शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version