हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गये हैं
सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकारी पैसे से बने, बढ़े और पहचान बनाने वाले एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्विटर) खाते “सी.एम.ओ. दिल्ली” को खुद का निजी एक्स पोस्ट खाता बना कर उसे “केजरीवाल एट वर्क” का नाम देने की कड़ी निंदा की है।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डिमना बस्ती के निवासी को व्हील चेयर भेंट किया
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दस साल के सत्ता काल में राशन कार्ड से शीशमहल घोटाले तक और आटो परमिट से शराब घोटाले तक ना जाने कितने ही घोटाले किए, यहां तक की को अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को टर्मिनस कर्मी के रूप में भर कर सरकारी खजाने की लूट की पर आज जो नई डिजिटल लूट सामने आई है वह अभूतपूर्व है, शायद ही देश में किसी निवर्तमान मुख्य मंत्री ने ऐसा कुछ किया हो।
सचदेवा ने कहा है की यह कहना अतिश्योक्ति ना होगा की अपने घोटालों की सरकार के हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गये हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है की वह सरकारी पैसे से बने बढ़े एक्स पोस्ट हैंडल “सी.एम.ओ. दिल्ली” का नाम बदल कर उसे अरविंद केजरीवाल का निजी पोसट बनाने पर दिल्ली सरकार के सोशल मीडिया और आई.टी. विभाग से रिपोर्ट मांगें और इस डिजीटल लूट को रोकें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “सी.एम.ओ. दिल्ली” एक्स पोस्ट से लाखों लोग मुख्य मंत्री का पोस्ट मान कर जुड़े थे पर अचानक यह डिजिटल लूट करवाके अरविंद केजरीवाल लोगों की निजी जानकारी भी लूट ली है और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…
सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…
सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…
सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…
सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…
सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…