Advertisement 2

यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा की दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नही है -दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नही
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है आज जब छठ महोत्सव अपने अंतिम दिन की ओर बढ़ा है तब एक ओर दिल्ली की केजरीवाल – मार्लेना सरकार की छठ तैयारियां पूरी करने में विफलता जगजाहिर हो गई है तो वहीं दूसरी ओर सरकार के विधायकों एवं मंत्रियों के द्वारा छठ समितियों पर दबाव डाल कर छठ घाटों के राजनीतिकरण की भी पोल खुल गई है।

यह भी पढ़े : प्रदूषित यमुना पर दिल्ली उच्च न्यायालय की चिंता और डुबकी न लगाने के आदेश ने आतिशी सरकार के झूठ और विफलताओं को उजागर कर दिया है- देवेन्द्र यादव

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय में छठ महोत्सव यमुना किनारे करने देने को लेकर एक याचिका की सुनवाई थी जिसमें न्यायालय में स्पष्ट हुआ की यमुना का जल साफ नही, पूजा करने के लिए उतरने योग्य नही जिसने दिल्ली सरकार के छठ के लिए यमुना मे स्वच्छ जल देने के दावों की पोल खोल दी है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की  नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा के दूसरे दिन आज माताओं बहनों ने खरना की पूजा की पर चारों ओर छठ समितियां हों या छठ व्रती सभी इस बात को लेकर चिंतित है की कल दोपहर बाद से सूर्य देव को अर्क देने की पूजा होनी है पर घाट आज शाम तक भी तैयार नही हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हमारे पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ता सैकड़ों छठ समितियों से जुड़े हैं और हमारे पूर्वांचल मोर्चा का फीडबैक है की दिल्ली के 1060 में से 600 से अधिक अस्थाई घाटों में शाम भी पूजा पंडाल टैंट इंफ्रास्ट्रक्चर आधा भी तैयार नही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली के लगभग सभी 1060 अस्थाई घाटों के साथ ही यमुना किनारे के घाटों पर भी स्थिती इतनी बदहाल है की टेंट ठेकेदार स्वीकृत टेंट सामान जैसे बैरिगेट्स, मेज़, तम्बू एवं कुर्सी में से आधा भी समितियों को देने को तैयार नही जिसके चलते अनेक जगह समिति वालों की ठेकेदारों से झगड़े की स्थिती बनी। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने आज अनेक टेंट ठेकेदारों से बात की और पाया की उन पर स्थानीय “आप” विधायकों का कमीशन का इतना दबाव है वह काम पूरा करने की स्थिती मे नही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में गत लगभग 2 दशक से छठ महोत्सव की व्यवस्था सरकारी स्तर पर होती है पर इस वर्ष जैसी अव्यवस्था पहले कभी नही देखा गई। इसी तरह दिल्ली में सैकड़ों पूर्वांचल बहुल कॉलोनियों एवं गलियां हैं पर दिल्ली नगर निगम ने वहां आज सांय तक भी सफाई की पूरी व्यवस्था नही की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा की दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता के चलते दिल्ली छठ माता के स्वागत के लिए तैयार नही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version