Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इस छोटी बच्ची को इतना परेशान किया गया कि देश के सामने माफी मांगने को मजबूर हो गई – केजरीवाल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
she was forced to apologize before the nation – Kejriwal
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने काकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान सुर्खियों में आई 15 साल की रुचिका की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रुचिका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर पीएम से कहा कि मोदी जी, अब रुचिका आपसे नहीं डरती। उन्होंने कहा कि कॉकरोच प्रोटेस्ट के बाद मोदी जी और उनके गुंडों ने इतना परेशान किया कि इस छोटी बच्ची को देश के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर कर दिया गया। लेकिन अब वही छोटी बच्ची कह रही है कि उसके पास खोने को कुछ नहीं है और अब उसे उनसे डर नहीं लगता। रुचिका ने बहुत बहादुरी दिखाई है। हम सबको इसे सपोर्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Jairam Mahto Vs Police Association: जयराम महतो ने X पर खोला मोर्चा, बोले- न झुकूंगा, न रुकूंगा, न टूटूंगा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मंगलवार को एक वीडियो जारी कर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों को 15 साल की रुचिका सिंह याद होगी, जिसे कॉकरोच प्रोटेस्ट के बाद मोदी जी और उनके गुंडों ने इतना परेशान किया कि उस छोटी सी बच्ची को पूरे देश के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर कर दिया गया। पुराने वीडियो में रुचिका कह रही है कि यह मेरी पहली और आखिरी गलती हो गई। इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी और ना ही मैंने वह चीज कभी पोस्ट की थी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब रुचिका का नया वीडियो आया है, जिसमें वह कह रही है कि मोदी जी ने उसे इतना परेशान किया है कि अब उसके पास खोने को कुछ नहीं है और अब उसे उनसे डर नहीं लगता। इस बच्ची ने बहुत बहादुरी दिखाई है और हम सबको इसे सपोर्ट करना चाहिए।

नए वीडियो में रुचिका कह रही है कि मोदी जी ने मेरी जिंदगी नरक बना दी है। वे एक 15 साल की बच्ची के पीछे हाथ धोकर पड़ गए और मुझे हर जगह से इतना टॉर्चर करवाया। मैं यही बताना चाहती हूं कि अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मेरा जो कुछ था, वह सब चला गया। अब ना मैं कहीं जा सकती हूं, ना मेरे पास कोई आजादी है और ना मैं कहीं रह सकती हूं। मुझे हर जगह अपना मुंह छिपाकर रहना पड़ रहा है। मोदी जी कायर हैं और अब मैं पीछे नहीं हटने वाली हूं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator