---Advertisement---

JAC 10वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू, ऐसे करें डाउनलोड

By Aditi Pandey

Published :

Follow
JAC 10th Board Admit Card Released

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड सिर्फ स्कूल और कॉलेज के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।

यह भी पढ़ें: होली के बाद मार्च में JAC की 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा, 1 से 7वीं स्कूल स्तर पर होगी

जैक 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जिसमें छात्रों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा 24 फरवरी से 7 मार्च तक होगी।

परीक्षा में OMR शीट नहीं होगी, सभी उत्तर उत्तरपुस्तिका में लिखने होंगे। अंक विभाजन इस प्रकार है: 30% MCQ, 50% लघु एवं दीर्घ उत्तरीय, 20% आंतरिक मूल्यांकन।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

  1. JAC की वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
  2. ‘Download Admit Card Secondary Exam 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन डिटेल डालें और स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देखें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---