Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जैक : आज से शुरू होगी मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
जैक : आज से शुरू होगी मैट्रिक व इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 10 मार्च से शुरू होगा। परिषद ने इस बार सुपर फास्ट और पारदर्शी रिजल्ट देने का लक्ष्य रखा है। मूल्यांकन प्रक्रिया को महज 20 दिनों में पूरा कर अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित करने की तैयारी है।

यह भी पढे : Jharkhand: एक लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, विधानसभा में उठा मुद्दा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस महा-अभियान को लेकर सोमवार को रांची में जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा की अध्यक्षता में हाईलेवल वर्कशॉप हुई। इसमें सभी जिलों के डीईओ और केंद्र निदेशकों को सख्त गाइडलाइंस दी गई हैं। जमशेदपुर में कुल 6 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। यहां 500 से अधिक अनुभवी शिक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। मूल्यांकन के लिए नियुक्त शिक्षकों को मंगलवार से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। यदि किसी नियुक्ति पत्र में त्रुटि पाई जाती है, तो विभाग उसे तुरंत सुधारने के लिए तैयार है।

जिले में यहां होगा मूल्यांकन :

मैट्रिक

हिंदुस्तान मित्रमंडल उवि गोलमुरी

• टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस-2 उवि कदमा

शारदामणि गर्ल्स उवि साकची

विवेकानंद उवि साकची

इंटरमीडिएट

आदिवासी प्लस-2 उवि सीतारामडेरा

बीएसएसपीवीएम उवि सोनारी

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator