जैक मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों का फॉर्म छूटा तो प्रिंसिपल को अपनी जेब से भरनी होगी लेट फीस

By Riya Kumari

Published :

Follow
जैक मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों का फॉर्म छूटा तो प्रिंसिपल को अपनी जेब से भरनी होगी लेट फीस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। कोई भी विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे, इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशु कुमारी ने सभी सरकारी, स्थापना अनुमति प्राप्त और सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्राचायों के साथ बुधवार को ऑनलाइन बैठक की।

यह भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में मनाया गया संविधान दिवस, स्लोगन-ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

डीईओ ने निर्देश दिया- निर्धारित तिथि तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएं। समय-सीमा के बाद फॉर्म भरने पर 500 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। यदि किसी विद्यार्थी का फॉर्म विलंब शुल्क के साथ भरा जाता है, तो

इसकी राशि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वसूली जाएगी। इसलिए सभी स्कूल समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। डीईओ ने विद्यालयों को निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम भी पूरा कराने का निर्देश दिया। सिकुई-दुकुई योजना के तहत बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़ी गतिविधियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा।

अधिक फीस वसूली पर होगी कार्रवाई

डीईओ ने कहा- कुछ जिलों में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने जिले के स्कूलों को ऐसी गतिविधियों से बचने की चेतावनी दी। किसी भी विद्यालय में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को फीस में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

15 दिसंबर तक तिथि बढ़ाने की मांग, घेराव की चेतावनी

वित्त रहित मोर्चा ने जैक अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन सौंपकर बिना विलंब शुल्क आवेदन की अवधि 15 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। मोर्चा का कहना है- त्योहारों की छुट्टियों और आर्थिक तंगी के कारण अब तक केवल 2 लाख विद्यार्थी ही आवेदन कर पाए हैं। नेताओं ने जनगणना का हवाला देते हुए फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा की तिथि पर भी चिंता जताई है। मांग नहीं मानने पर जैक कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version