आठवीं-नौवीं जैक ही लेगा और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
आठवीं-नौवीं जैक ही लेगा और 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2027 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ही लेगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) ने परीक्षा लेने पर असमर्थता जताई है। इसे लेकर परिषद के निदेशक शशि रंजन ने जैक अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

यह भी पढे : झारखंड के गोड्डा में लगेगा अंबुजा सीमेंट का नया प्लांट, ₹14,500 करोड़ की विस्तार योजना में शामिल

जेसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किसी भी प्रकार की दुविधा की स्थिति से बचने को यह स्पष्ट करना है कि राज्य के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिसंबर 2025 को हुई बैठक के आलोक में प्रक्रियाधीन प्रस्ताव पर जब तक मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्राप्त नहीं हो जाती, पूर्व की भांति आठवीं, नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन जैक की ओर से किया जाएगा। साथ ही जैक की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल हर हाल में 31 मार्च 2027 से पहले प्रकाशित किया जाएगा। इससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन और नामांकन में कोई व्यवधान या विलंब न हो और छात्रों का एकेडमिक लॉस न हो।

एक साल से बन रही मूल्यांकन नीति

पहली कक्षा से 12वीं के छात्र-छात्राओं के प्रतिवर्ष मूल्यांकन कार्यक्रम की स्वीकृति के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पिछले साल हुई बैठक में मूल्यांकन नीति बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिवर्ष मूल्यांकन पर नीति बनाने की कार्यवाही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version