सोशल संवाद / जमशेदपुर: हाल ही में मकान संख्या 621 में हुई दुखद घटना के बाद स्थानीय बस्तीवासियों ने दिवंगत भाई-बहन की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शांति की प्रार्थना की।

यह भी पढे : रोटरी क्लब चाईबासा ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल, मानव सेवा का दिया संदेश
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मकान संख्या 621 में रहने वाले एक भाई और बहन, जो लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका कोऑपरेटिव कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। घटना की जानकारी पड़ोसियों और बस्तीवासियों को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस्तीवासियों और आसपास के लोगों ने सहयोग किया।
इसी क्रम में आज बस्तीवासियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना कराई। पूजा में सौरभ गुप्ता, गूगल गुप्ता, मनोज भूषण प्रसाद, सोमू दास गुप्ता, अजय देवगन, राकेश प्रसाद, बज्जा राव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।









