January 26, 2025 7:11 am

जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का हुआ विस्तार; ललन यादव,कन्हैया यादव बने उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार,प्रदीप मुखर्जी बने सचिव

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के काशीडीह के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जहां बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करना ज़रूरी है। अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाया जाए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के सर्वसम्मति से प्रमोद तिवारी को संरक्षक, ललन यादव, कन्हैया यादव, दिलजय बोस को उपाध्यक्ष साथ ही धीरज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप मुखर्जी जितेंद्र प्रमाणिक नंदकिशोर ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

सभी मनोनीत पदाधिकारी को समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी एवं अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करें उनकी समस्याओं को सुने, समस्याओं का समाधान करें उनकी समस्याओं को केंद्रीय कमेटी तक रखें और केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा समिति के आयोजन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति अपनी महती भूमिका निभाएगी अंत में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने धन्यवाद दिया, आज के बैठक में कार्यकारिणी के महासचिव प्रवीण सेठी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष मनोज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद थे.

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण