Jamshedpur Chhath Puja 2026: जमशेदपुर के 34 छठ घाटों पर 66 चेंजिंग रूम, ड्रोन से होगी निगरानी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jamshedpur Chhath Ghat, JNAC Chhath Preparation, Mango Municipal Corporation

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 और 16 नवंबर को होने वाले छठ पर्व के मद्देनजर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम ने अपने क्षेत्र के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दोनों निकायों के अंतर्गत आने वाले कुल 34 छठ घाटों पर 66 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 700 किलो जावा महुआ नष्ट

घाटों पर रोशनी, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। खतरनाक जलक्षेत्रों में बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों की तैनाती रहेगी। वहीं, जेएनएसी के तीन प्रमुख घाटों पर ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी की जाएगी।

जेएनएसी के 20 घाटों पर बनेंगे 50 चेंजिंग रूम

जेएनएसी क्षेत्र के 20 छठ घाटों पर कुल 50 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इनमें शास्त्रीनगर के ब्लॉक 2 से 5 तक सबसे अधिक आठ चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। वहीं, साकची स्थित सुवर्णरेखा घाट पर छह चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सुवर्णरेखा घाट पर दो ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दोमुहानी और सूर्य मंदिर छठ घाट पर एक-एक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

सभी घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बांस-बल्ली, रस्सी और लाल बॉल के जरिए बैरिकेडिंग की जाएगी। इन तैयारियों की निगरानी विशेष पदाधिकारी तरणीश कुमार हंस, नगर प्रबंधक ज्योति पुंज और सहायक अभियंता अजय स्वांसी कर रहे हैं।

मानगो के 14 छठ घाटों पर भी विशेष व्यवस्था

मानगो नगर निगम क्षेत्र के सभी 14 छठ घाटों पर 16 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, संपर्क पथों की मरम्मत और स्लैग व स्टोन डस्ट बिछाने का काम कराया गया है।

गहरे पानी वाले खतरनाक क्षेत्रों में गोताखोरों की तैनाती रहेगी। मानगो के प्रमुख छठ घाटों में चाणक्यपुरी, इंटेकवेल, वर्कर्स कॉलेज, गौड़ बस्ती, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, श्याम नगर, राम नगर, गोकुल नगर, अकाली, बैकुंठ नगर, वास्तु विहार, साईं सूरज आश्रम और लालजी छठ घाट शामिल हैं।

इस अभियान की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद (9304085970) और चंदन कुमार (8192006249) के पास रहेगी।

मानगो के छठ घाटों पर परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मानगो नगर निगम ने अलग-अलग घाटों के लिए अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं।

छठ घाटअधिकारी और संपर्क नंबर
वर्कर्स कॉलेज, चाणक्यपुरी और इंटेकवेलदिनेश्वर यादव – 8825387055
बैकुंठ नगर, वास्तु विहार, साईं सूरज आश्रम और लालजी खटालनिशांत कुमार – 9304927933
गौड़ बस्ती, अकाली, शांति नगर और लक्ष्मण नगरप्रदीप कुमार – 7004277260
श्याम नगर, राम नगर और गोकुल नगरनिर्मल कुमार – 9334763207
सभी घाटों पर लाइट और विद्युत व्यवस्थाप्रमोद पुरन – 6206499320

प्रशासन की कोशिश है कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम किए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version