समाचार

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मण टोला के नागरिकों ने किया था। यह आयोजन लगातार तीसरी बार हुआ।

सफाईकर्मियों एवं नागरिकों को सम्मानित करते हुए विधायक सरयू राय ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी किये जाएंगे ताकि सफाईकर्मियों और नागरिकों के साथ परस्पर सामंजस्य से गलियों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़े : बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डॉ.अजय कुमार

राय ने कहा कि उन्होंने सफाई कार्यक्रम को एक अभियान के तौर पर लिया है। विगत दो वर्षों से जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को से सफाई सुनिश्चित करने के लिए वह दबाव डाल रहे हैं। शहर में जैसी सफाई होनी चाहिए, वैसी सफाई नहीं हो रही है। कई बार अखबारों में छपा कि शहर की सफाई की जिम्मेदारी जुस्को अपने हाथों में लेगी परंतु यह निर्णय अभी तक क्रियान्वित नहीं हो सका।

राय ने इंदौर नगर निगम की सफाई व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि विगत वर्ष तीन दिन रह कर उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था को देखा, समझा। उन्होंने जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस को सलाह दिया कि इंदौर की तर्ज पर सफाई करवाने की व्यवस्था जमशेदपुर शहर में करवायें। उसके लिए एक ठोस प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की बस्तियों की सड़कों और नालियों को साफ रखना बड़ी चुनौती बन गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया कि वे ब्राह्मण टोला के नागरिकों के साथ सामंजस्य कर वहां की सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में सफाई कर्मियों को एक अंग वस्त्र, एक छाता और एक मिठाई का पैकेट दिया गया। सफाई कर्मियों के लिए यह एक नया अनुभव था, जब स्थानीय विधायक उनका सम्मान कर रहे थे। सम्मान पाने के बाद सफाईकर्मी गदगद हो उठे थे। सम्मानित किए जाने वाले सफाईकर्मियों में शंकर कुमार, रमेश गुमार, गोपाल दास, घुटेन, फूदान, एतनारी, झुनियां, सुदर्शन, लक्ष्मण, सबरी, रहमत, ठाकुर आदि शामिल थे। इस मौके पर मुख्य रूप से भरत पाण्डेय, अरूण शुक्ला, अनिता देवी, किशोर सिंह, प्रकाश पात्रो, दुर्योधन शार्म, बलवंत सिंह, धमेनद्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा…

3 hours ago
  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश नाकाम, धनबाद में पकड़े गये 2 आरोपी, 21 अभ्यर्थियों की सूची भी मिली

सोशल संवाद / डेस्क : जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में…

3 hours ago
  • समाचार

कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के नेता हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह

सोशल संवाद / डेस्क : कल मेरे द्वारा एक प्रेस वार्ता में झारखण्ड के स्वास्थ…

3 hours ago
  • समाचार

आजसू नेता हरेलाल महतो ने चांडिल डैम के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में बांटी राशन सामग्री

सोशल संवाद / चांडिल: एक सोची समझी साजिश के तहत विस्थापित गांवों में चांडिल डैम…

3 hours ago
  • समाचार

सारा काम जिला प्रशासन का तो चंदा क्यों, निस्वार्थ सेवा ढकोसला केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी: सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी शांति सद्भावना समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू…

4 hours ago
  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

21 hours ago