---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका की रखी गई आधारशिला, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
जमशेदपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका की रखी गई आधारशिला, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका के निर्माण का शुभारंभ किया गया। मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पीपल का पौधा लगाकर वाटिका की आधारशिला रखी।

यह भी पढे : झारखंड को जल्द मिल सकती है दो नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें, मुंबई और वाराणसी तक सफर होगा आसान

625 वर्ग फीट क्षेत्र में बनेगी नवग्रह वाटिका

विधायक सरयू राय ने बताया कि नवग्रह वाटिका का निर्माण 25×25 फीट (625 वर्ग फीट) क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें नौ ग्रहों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित होंगे, जहां प्रत्येक ग्रह से संबंधित पवित्र वृक्ष लगाए जाएंगे। सभी चबूतरों पर संबंधित ग्रहों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालु एक ही स्थान पर नवग्रहों की पूजा-अर्चना कर सकें।

गुरुवार को पीपल का पौधा लगाकर हुआ शुभारंभ

उन्होंने बताया कि गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन होने के कारण बृहस्पति ग्रह से जुड़े पीपल के पौधे का रोपण कर नवग्रह वाटिका का शिलान्यास किया गया। अन्य ग्रहों से संबंधित पौधे उनके निर्धारित वार के अनुसार लगाए जाएंगे। वाटिका का निर्माण आगामी शारदीय नवरात्र तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महामंडलेश्वर उमाकांतानंद महाराज ने किया भूमि पूजन

कार्यक्रम से एक दिन पहले महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने नवग्रह वाटिका के लिए स्थल का चयन किया तथा शंखनाद और नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन कराया। इस दौरान मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का विशेष पूजन भी किया गया।

रामचरितमानस पाठ का हुआ समापन

मंदिर में पिछले कई दिनों से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन भी गुरुवार को हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी, चटनी और मिक्स वेज का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

पूरे पूजन कार्यक्रम का संचालन मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद पांडेय ने किया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह, साकेत गौतम, असीम पाठक, अशोक कुमार, विकास सिंह, समरेश सिंह, कुणाल कुमार, राहुल, दुर्गा कुमार, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version