---Advertisement---

जमशेदपुर स्वास्थ्य सलाह संवाद 2026 प्रथम संवाद 22 मार्च 2026

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टाटा स्टील एक्स-इम्प्लॉयी एसोसिएशन तथा झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की मांग पर टीएमएच प्रबंधन और एक्स-इम्प्लॉयी एसोसिएशन सह वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को सुबह 6:30 बजे बिष्टुपुर के जी टाउन मैदान स्थित फिटनेस जोन में एक स्वास्थ्य सलाह संवाद का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढे : विश्व जल दिवस के अवसर पर धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाने और जल बचाने का लिया संकल्प

इस कार्यक्रम में टाटा मेन अस्पताल के लगभग 10 डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी, जो फिटनेस जोन का लाभ लेने वाले आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देगी। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने टीएमएच के महाप्रबंधक से मुलाकात कर यह बताया था कि टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में बनाए गए फिटनेस जोन का आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है।

इसी के तहत यह सुझाव दिया गया कि टीएमएच प्रबंधन इन फिटनेस जोन में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन दे, जिससे वे मौसमी बीमारियों से बच सकें और आधुनिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।

टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) की महाप्रबंधक डॉ. मती विनीता सिंह ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए मार्च महीने से इस पहल की शुरुआत बिष्टुपुर के जी टाउन फिटनेस जोन से करने का निर्णय लिया।

इसके बाद शहर के अन्य फिटनेस जोन में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में इसकी पहली शुरुआत बिष्टुपुर के जी टाउन मैदान स्थित फिटनेस जोन में की जा रही है। सभी प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिकों तथा अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे 22 मार्च 2026 को सुबह 6:30 बजे बिष्टुपुर के जी टाउन फिटनेस जोन में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---