---Advertisement---

Jamshedpur Job Fair 2026: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Job Fair 2026: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। Srinath University द्वारा आमधने के सहयोग से एक भव्य Apprenticeship-cum-Job Fair 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर 26 मई 2026 को सुबह 9 बजे से श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर, जमशेदपुर में आयोजित होगा।

यह भी पढे : कोल्हान में पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

युवाओं को मिलेगा रोजगार और अप्रेंटिसशिप का मौका

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और उद्योग जगत के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर मिल सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं को इंडस्ट्री से जोड़ने और उनके करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सबसे खास बात यह है कि इस जॉब फेयर के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

यह जॉब फेयर निम्नलिखित अभ्यर्थियों के लिए खुला रहेगा:

  • 10वीं और 12वीं पास छात्र
  • आईटीआई छात्र
  • डिप्लोमा धारक
  • स्नातक अंतिम वर्ष (2026 बैच) के छात्र
  • 2024 और 2025 के पासआउट छात्र

कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल

इस अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से:

  • MRF
  • Apollo Tyres
  • Bajaj Auto
  • 3M
  • Yokohama Tyres
  • Yazaki
  • Versuni
  • Kosol
  • Dhoot Transmissions

जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी।

24 मई तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इच्छुक उम्मीदवार QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए +91 90604 04989 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह जानकारी श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सीनियर डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) ए. के. शाही द्वारा साझा की गई।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार पहल

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि Srinath University लगातार ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version