सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (JMA) ने नई दिल्ली में आयोजित AIMA National Management Convention 2026 में Category III – Local Management Associations में उपविजेता का स्थान हासिल किया है। यह सम्मान पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जेएमए के प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए दिया गया।
यह भी पढे : Jharkhand High Court को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
जेएमए को यह राष्ट्रीय सम्मान Management Development, Professional Learning, Industry-Academia Engagement, Knowledge Sharing और Management Competitions के क्षेत्र में की गई पहलों के लिए मिला है। संगठन की ओर से वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, मैनेजर्स, विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया।
सदस्यों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का सम्मान
जेएमए के प्रेसिडेंट और Tata Steel, Jamshedpur के Vice President – Operations चैतन्य भानु ने कहा कि यह सम्मान जेएमए के सदस्यों, प्रबंध समिति, कॉरपोरेट पार्टनर्स और शैक्षणिक संस्थानों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के दौरान जेएमए ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनके जरिए इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा मिला। इन पहलों में इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और मैनेजमेंट विशेषज्ञों के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षाविदों की भागीदारी रही।
बेहतर मैनेजमेंट और प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर जोर
राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान जेएमए की उन पहलों को रेखांकित करता है, जिनका उद्देश्य बेहतर मैनेजमेंट प्रैक्टिस, लीडरशिप स्किल्स और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है। संस्था की ओर से मैनेजमेंट क्षेत्र में नॉलेज शेयरिंग और इंडस्ट्री-एकेडेमिया कनेक्शन को मजबूत करने पर लगातार काम किया जा रहा है।
AIMA से संबद्ध है JMA
Jamshedpur Management Association (JMA) एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट एसोसिएशन है। संस्था नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, मैनेजमेंट प्रतियोगिताओं और इंडस्ट्री-एकेडेमिया पहलों के माध्यम से बेहतर मैनेजमेंट को बढ़ावा देती है। JMA, All India Management Association (AIMA) से संबद्ध है।











