---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर 75 वर्षीय कनीज फातिमा को विधायक सरयू राय ने भेंट की व्हीलचेयर, चलने-फिरने में मिलेगी राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर 75 वर्षीय कनीज फातिमा को विधायक सरयू राय ने भेंट की व्हीलचेयर, चलने-फिरने में मिलेगी राहत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को आजाद नगर निवासी 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हीलचेयर प्रदान कर उनकी मदद की। लंबे समय से कूल्हे की गंभीर समस्या से जूझ रहीं कनीज फातिमा को चलने-फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक स्वयं उनके आवास पहुंचे, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य से जुड़े दस्तावेजों का भी अवलोकन किया।

यह भी पढे : रिम्स-2 के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से मांगे 2000 करोड़ रुपए

परिजनों के अनुसार, कनीज फातिमा पहले लाठी के सहारे चलती थीं, लेकिन कुछ समय पहले गिरने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी (हिप जॉइंट) अपनी जगह से खिसक गई। इसके बाद उनकी चलने-फिरने की क्षमता काफी प्रभावित हो गई और उन्हें दैनिक कार्यों में भी परेशानी होने लगी।

परिवार की ओर से बताया गया कि व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें घर और आसपास आने-जाने में काफी सुविधा होगी। कनीज फातिमा के दामाद ने इस मानवीय सहयोग के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कनीज फातिमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुरानी और सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। जब मृगेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर पश्चिम से विधायक थे, उस समय उन्होंने आजाद नगर मंडल में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और लंबे समय तक सक्रिय रूप से कार्य किया।

इस दौरान सुबोध श्रीवास्तव, अशोक कुमार, प्रकाश कोया, आफताब अहमद सिद्दीकी और दिनेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---