Train Rules: ट्रेन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोल सकेंगे मिडिल बर्थ, जानें रेलवे का पूरा नियम

By Riya Kumari

Published :

Follow
Train Rules: ट्रेन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोल सकेंगे मिडिल बर्थ, जानें रेलवे का पूरा नियम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान मिडिल बर्थ को लेकर अक्सर यात्रियों के बीच विवाद देखने को मिलता है। कई बार मिडिल बर्थ पर सफर करने वाले यात्री दिन में ही सीट खोलकर सोने लगते हैं, जिससे लोअर बर्थ पर बैठे यात्रियों को परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने के लिए समय निर्धारित किया है।

यह भी पढे : चांदी ₹9100 सस्ती, सोना ₹3,653 गिरकर ₹1.21 लाख पर आया

Sunrise Enclave

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक खोल सकेंगे मिडिल बर्थ

रेलवे के नियमों के अनुसार, मिडिल बर्थ पर सोने का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित है। यानी यात्री रात 10 बजे के बाद अपनी मिडिल बर्थ खोलकर सो सकते हैं।

सुबह 6 बजे के बाद मिडिल बर्थ को वापस फोल्ड करना जरूरी है, ताकि लोअर और अपर बर्थ के यात्री बैठकर आराम कर सकें। पहले मिडिल बर्थ खोलने का समय रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक बताया जाता था। अब इसे बदलकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे कर दिया गया है।

दिन में सभी यात्रियों को बैठने का अधिकार

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का समय बैठने के लिए निर्धारित है। इस दौरान लोअर बर्थ पर मिडिल और अपर बर्थ वाले यात्री भी बैठ सकते हैं। ऐसे में कोई यात्री दिन के समय जबरदस्ती मिडिल बर्थ खोलकर सोता है, तो दूसरे यात्री इसकी शिकायत टीटीई से कर सकते हैं।

बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को मिल सकती है राहत

अगर किसी बर्थ पर गर्भवती महिला, बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग यात्री सफर कर रहे हैं, तो मानवीय आधार पर उन्हें अतिरिक्त सुविधा दी जा सकती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को आपसी सहमति से समाधान निकालना चाहिए।

विवाद होने पर 139 पर करें शिकायत

मिडिल बर्थ खोलने या बंद करने को लेकर किसी यात्री से विवाद होने पर बहस करने के बजाय ट्रेन में मौजूद टीटीई की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसलिए अगली बार ट्रेन में सफर करने से पहले मिडिल बर्थ से जुड़े इन नियमों को जरूर जान लें, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक रहे और दूसरे यात्रियों को भी परेशानी न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---