---Advertisement---

Jamshedpur Petrol Crisis: कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईंधन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Petrol Crisis: कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईंधन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर जमशेदपुर, चाईबासा और आसपास के इलाकों में ईंधन संकट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने से ताले लटक गए हैं, जबकि कई जगहों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढे : West Singhbhum Excise Raid: लतरशिखा गांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 भट्टियां ध्वस्त

मंगलवार सुबह से ही जमशेदपुर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी हो गई कि कई पंपों पर कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो गया। लोग घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

सप्लाई चेन प्रभावित होने से बढ़ी परेशानी

जानकारी के मुताबिक, सप्लाई चेन प्रभावित होने और टैंकरों की नियमित आवाजाही बाधित होने के कारण यह संकट गहराया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से पर्याप्त मात्रा में ईंधन नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे कई पंपों में स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।

प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल की खरीदारी न करें और ईंधन की जमाखोरी से बचें।

लोगों में बढ़ी चिंता

ईंधन संकट का असर आम लोगों के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था और व्यवसायिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। कई लोग जरूरी कामों के लिए भी वाहन लेकर निकलने से बच रहे हैं।

जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता कब सामान्य होगी, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई व्यवस्था सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version