Responsive Full Width Slider

Jamshedpur Train News: शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

By Sanjana Das

Published :

Follow
Jamshedpur Train News: शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : टाटानगर से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) का परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। इससे जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढे : Jharkhand Minority Coaching Scheme: 23 अगस्त तक आवेदन का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद विद्युत वरण महतो को पत्र भेजकर ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने की जानकारी दी है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने की थी मांग

बताया गया कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने पहले रेल मंत्री से शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने का आग्रह किया था।

रेल मंत्रालय ने सांसद की मांग पर विचार करते हुए अब ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी दी है।

राजस्थान जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेन का फेरा बढ़ने से जमशेदपुर और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अब पहले की तुलना में यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन का परिचालन बढ़ाने के फैसले पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के दो दिन चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---