Advertisement 1
Advertisement 2

Jamshedpur Update : काशीडीह के कांति गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 लड़की और 4 लड़के को पुलिस ने लिया हिरासत में

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत काशीडीह के कांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामारी कर 10 लड़के और लड़कियों को पकड़ा है. जिसमे 6 युवती और 4 युवक शामिल है. वहां सेक्स रैकेट चल रहा था जबकि वहां प्रेमी युगलो को अनैतिक कार्य करने के लिए कमरा भी उपलब्ध करवाया जाता था.

आपको बताते चले कि कांति गेस्ट हाउस से लगातार शिकायत में मिल रही थी. जिसके बाद जमशेदपुर डीसी विजय यादव ने इस मामले की जांच के लिए तत्काल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनिल कुमार को छापामारी के लिए भेजा.

साकची पुलिस के साथ मिलकर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट नें लगभग 45 मिनट तक छापेमारी की.  जहा बड़े पैमाने पर प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया है. सभी को पूछताछ के लिए साकची थाना ले जाया गया है. इसमें 6 लड़की और 4 लड़के शामिल है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही गेस्ट हाउस से बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें भी बरामद की गई है. बताया जाता है कि आसपास के लोग कांति गेस्ट हाउस से काफी परेशान थे जिसको लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator