---Advertisement---

चक्रधरपुर में जनता रेल आंदोलन तेज, 27 अप्रैल को बनेगी नई रणनीति और समन्वय समिति

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Janata Rail movement intensifies चक्रधरपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चक्रधरपुर में जनता रेल आंदोलन को लेकर गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। बुधवार को स्थानीय वन विश्रामगृह में आंदोलन से जुड़े लोगों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति और आंदोलन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि आंदोलन की अगली महत्वपूर्ण बैठक 27 अप्रैल को शाम 5 बजे उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पृथ्वी दिवस के अवसर पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

बताया गया कि अगली बैठक में आंदोलन के संचालन और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तारीख और आगे की कार्ययोजना पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, आंदोलन से जुड़े सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर रेल आंदोलन को और मजबूत बनाने तथा जनता की मांगों को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प लिया। आंदोलन से जुड़े नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---