Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पृथ्वी दिवस के अवसर पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में एक भव्य, आकर्षक एवं जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था -समाज के लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना |

ये भी पढे : दिल के मरीजों को राहत, एमजीएम में जून से कैथ लैब, ₹20 हजार में एंजियोप्लास्टी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई ,जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सुरक्षा का संदेश देते हुए एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया| इस नाटक में छात्रों ने यह दर्शाया कि किस प्रकार मानव की लापरवाही, जैसे अत्यधिक प्रदूषण ,वनों की कटाई, जल का दुरुपयोग और प्लास्टिक का अत्यधिक प्रयोग हमारे पृथ्वी को धीरे-धीरे विनाश की ओर ले जा रहा है|नाटक के अंत में यह संदेश दिया गया कि यदि हम अभी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पृथ्वी नहीं मिल पाएगा |

इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सुंदर एवं आकर्षक पोस्टर, स्लोगन और प्ले कार्ड बनाकर”Save Earth,Go Green तथा Plant More Trees “जैसे संदेश प्रस्तुत किए |

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिया गया |विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में जल संरक्षण, वायु प्रदूषण को कम करने, ऊर्जा की बचत करने तथा अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकताओं पर जोर दिया |

इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया |शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर विद्यालय परिसर में अनेक पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया |इन सभी गतिविधियों ने सभी के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारी मां के समान है, जो हमें जीवन देती है |यदि हम इसकी देखभाल नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है |”

इस प्रकार पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह ,उमंग और जागरूकता के साथ मनाया गया |इसमें सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया और एक सकारात्मक संदेश दिया |

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator