Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand ANM Exam: एएनएम के 3181 पदों पर नियुक्ति, रांची में 18 और 19 मार्च को होगी परीक्षा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand ANM Exam एएनएम के 3181 पदों पर नियुक्ति, रांची में 18 और 19 मार्च को होगी परीक्षा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : स्वास्थ्य विभाग के अधीन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के 3,181 पदों (बैकलॉग सहित) पर नियुक्ति के लिए परीक्षा 18-19 मार्च को होगी। इसे लेकर रांची में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तिथि जानकारी 10 मार्च से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा ईमेल पर दी जाएगी।

यह भी पढे : Assistant Professor Recruitment 2026: DU के राम लाल आनंद कॉलेज में निकली भर्ती

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र परीक्षा के दो दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट से आवेदन में दर्ज ईमेल/पंजीकरण (आवेदन) संख्या एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति एवं दो फोटो के साथ आने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुझाव भी दिया है कि परीक्षा से संबंधित शुचिता को बरकरार रखेंगे तथा किसी प्रकार के कदाचार संबंधी प्रयास में शामिल नहीं होंगे।

यह चेतावनी भी दी है कि किसी कदाचार में लिप्त पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिन 3,181 पदों के विरुद्ध नियुक्ति होगी, उनमें 3,020 नियमित तथा 161 बैकलॉग पद सम्मिलित हैं।

नियुक्ति के लिए परीक्षा ओएमआर तथा कंप्यूटर आधारित ली जाएगी। परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा।

उक्त परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रविधान नहीं होगा। परीक्षा की भाषा हिन्दी/अंग्रेजी होगी। मुख्य परीक्षा की अवधि एक घंटे) की होगी, जिसमें कुल- 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator