---Advertisement---

झारखंड में शहर की सरकार के लिए मतदान संपन्न:राज्यपाल, सीएम ने डाले वोट; रांच27 को आएंगे नतीजे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मतदान संपन्न: सीएम ने डाले वोट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान सोमवार की शाम 5 बजे संपन्न हो गया। लंबे अरसे के बाद हुए निकाय चुनाव को लेकर राज्यभर के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़े : झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: पूर्वी सिंहभूम में मतदान जारी, चाकुलिया में 64% से अधिक वोटिंग

मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लाइन प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। हालांकि कई लोगों को बूथ ढूढ़ने में खासा परेशान भी होना पड़ा।

धनबाद में पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गएैं। पुनर्मतदान की स्थिति से निपटने के लिए तीन दिन रिजर्व भी रखे गए हैं।

वहीं, रांची, गिरिडीह, धनबाद, जुगसलाई और चास में वोटिंग के दौरान हंगामा भी हुआ। धनबाद के एक बूथ पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

इधर, राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई सभागार स्थित मतदान केन्द्र संख्या 2 पर मतदान किया। जहां उन्होंने मतदान के बाद लोगों से इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की।

सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। राजधानी रांची के कई इलाकों मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

27 फरवरी को काउंटिंग, हजारीबाग में पहले परिणाम की संभावना

मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है, जबकि धनबाद का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। नगर परिषदों में गोड्डा और पाकुड़ के नतीजे पहले घोषित हो सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version