Advertisement 2

झारखंड को मिली नई ट्रेन, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए राजस्थान आना जाना होगा आसान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand gets new train
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड राज्य को जल्द एक और नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन झारखंड के गोड्डा से राजस्थान के दौराई तक चलेगी। इस ट्रेन की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दी है। इस ट्रेन के चलने से झारखंड, खासकर संथाल परगना के लोगों को सीधे उत्तर भारत और पश्चिम भारत तक बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा। यह नई सुविधा न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार देगी। इसकी जानकारी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने दी है।

यह भी पढ़े : 26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

दौराई- गोड्डा-दोराई एक्सप्रेस यह होगा समय

रेलवे के द्वारा मिली समय के अनुसार दौराई से गाड़ी संख्या 19603 दौराई- गोड्डा एक्सप्रेस  शाम के 3.30 में प्रत्येक रविवार को प्रस्थान करेगी। सोमवार को रात के 10.30 मिनट मे गोडडा पहुंचेगी। वही गोड्डा से गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा –दौराई अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होगी।गुरुवार की शाम का 5.20 मिनट में दौराई पहुंचेगी।

शेखपुरा, नवादा होकर चलेगी यह ट्रेन

रेलवे ने इस ट्रेन का मार्ग के साथ –साथ ठहराव की भी घोषणा कर दी है। यह ट्रेन पौरायाहाट, हंसडीहा,मोहनपूर, देवघर,जेसीडीह, झाझा,क्यूल, शेखपूरा, नवादा,तिलैया, गया, डेहरी ओन- सोन,सासाराम,भभूआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापूर,(प्रयागराज) सुबेदारगंज,फतेहपूर,गोविंदपूरी(कानपूर), ईटावा, टुंडला,अलिगढ़ जक्शन,गाजियाबाद,दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी ,अटेली,नारनोल,नीम का थाना,रिंन्गांस, फुलेरा, किशनगढ़, और अजमेर शामिल है।

सांसद निशिकांत दुबे का प्रयास रंग लाया

गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस ट्रेन को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन झारखंड के सीमांत जिलों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version