झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा 100 से अधिक बार रक्तदान करने के वाले को सम्मानित किया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को यूनियन परिसर में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां  मुख्य अतिथि राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे. वैसे हर वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर यूनियन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, और इस वर्ष भी संस्थापक जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा के 185 वें जयंती के मौके पर काल यानी 3 मार्च कों भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा . 

Sunrise Enclave

इससे पूर्व शनिवार कों यूनियन परिसर मे रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहाँ राज्य के राजयपाल सी. पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे, उन्होंने यहाँ 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तविरों कों शील्ड देकर सम्मानित किया, बता दें यहाँ कुल आठ रक्तविरों कों सम्मानित किया गया,

मौके पर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी, यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर. के. सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, राजयपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने तमाम रक्तविरों का हौसला बढ़ाया साथ ही सभी से ऐसे पुनीत कार्यों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट