---Advertisement---

झारखंड : कल से लगातार 6 दिन होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Heavy rain will occur for 6 consecutive days from tomorrow, yellow alert for these districts

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कल यानी 21 अगस्‍त से मौसम फिर बदलेगा। लगातार 6 दिन कई जिलों में भारी बारिश होगी। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले पांच दिनों तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 अगस्‍त, 2025 को दी।

यह भी पढ़े : 20 एवं 21 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट तथा 22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी  : आज का वर्षा @13.6 मिमी

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 21 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 22 अगस्‍त को उत्‍तर, मध्‍य और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 23 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 24 अगस्‍त को उत्‍तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 25 अगस्‍त को दक्षिणी और मध्‍यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र के अनुसार 26 अगस्‍त को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए येलो अलर्ट

केंद्र के अनुसार 22 अगस्‍त को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---