Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ भव्य स्वागत

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ भव्य स्वागत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

यह भी पढे : शहर के हर घर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश

जिला प्रशासन ने किया स्वागत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जमशेदपुर पहुंचने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई।

खास बात यह रही कि मुख्य न्यायाधीश ने खुद नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवशीष और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश के जमशेदपुर दौरे ने न सिर्फ प्रशासनिक गतिविधियों को गति दी, बल्कि झारखंड की लोक संस्कृति की झलक भी पेश की। इस आयोजन ने शहर में गरिमा और उत्साह का माहौल बना दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator