---Advertisement---

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के मॉडल्स का किया अध्ययन

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के मॉडल्स का किया अध्ययन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र पहुंची हुई है। समिति की सभापति एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और विधायक शशिभूषण मेहता भी शामिल हैं। इस दौरे का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं, कार्यप्रणालियों और सफल मॉडलों का अध्ययन करना है।

यह भी पढे : टाटा स्टील कलर इंप्लाई यूनियन की नई टीम को मिली मान्यता, वेज रिवीजन जल्द पूरा करने पर जोर

महाराष्ट्र विधानसभा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

अध्ययन दौरे के दौरान समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। बैठक में महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, पोषण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बजट प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यशैली जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में दोनों राज्यों के अनुभवों और योजनाओं के आदान-प्रदान से समिति के सदस्यों को नई कार्यप्रणालियों को समझने और बेहतर मॉडल अपनाने का अवसर मिला।

लिज्जत पापड़ मॉडल से प्रभावित हुई समिति

महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिष्टमंडल ने श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ के बांद्रा स्थित निर्माण केंद्र का भी दौरा किया। यहां महिलाओं द्वारा संचालित आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के इस सफल मॉडल को करीब से समझा गया।

इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ के संचालकों को जमशेदपुर में भी शाखा शुरू करने का आमंत्रण दिया, ताकि स्थानीय महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

महिला हॉस्टल और सामाजिक संस्थाओं का भी किया निरीक्षण

समिति ने मुंबई स्थित कामकाजी महिलाओं के लिए संचालित महिला हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों में कुपोषण के खिलाफ काम कर रही स्नेहा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की गई।

डब्बावाला सिस्टम का किया अध्ययन

शिष्टमंडल ने मुंबई के प्रसिद्ध 135 वर्ष पुराने डब्बावाला टिफिन डिलीवरी सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन किया। समिति के सदस्यों ने इसकी समयबद्धता, प्रबंधन क्षमता और रोजगार मॉडल को काफी प्रभावशाली बताया।

धार्मिक स्थलों पर भी किया दर्शन-पूजन

दौरे की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। वहीं विधायक पूर्णिमा साहू ने सपरिवार महालक्ष्मी मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महिला एवं बाल विकास के लिए नई पहल की तैयारी

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि महाराष्ट्र अध्ययन दौरा बेहद प्रेरणादायी और उपयोगी साबित हो रहा है। यहां महिला एवं बाल विकास से जुड़े कई प्रभावी मॉडल देखने और समझने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में महिला और बच्चों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर टाटा प्रबंधन के साथ भी बैठक की जाएगी, ताकि झारखंड में बेहतर योजनाओं और पहल को लागू किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version