---Advertisement---

झारखंड के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Minority Minister Hafizul Hasan's health deteriorated

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।

यह भी पढ़े : रेलवे ने लंबे रूट की कई ट्रेनों को किया कैंसिल, कई का रूट भी बदला

मंत्री हसन का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे। उनके साथ ही मंत्री इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई माह में हफीजुल हसन ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी। उस दौरान भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल गए थे और मंत्री हसन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। कल्पना सोरेन ने उस भेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। फिलहाल मंत्री हसन की हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version