---Advertisement---

Jharkhand के इन जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand Rain and thunderstorm alert in the next 1 to 3 hours

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : Jharkhand के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन के साथ वज्रपात (आसमानी बिजली) की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलने के संकेत मिले हैं।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version