Jharkhand TET 2026: एक नवंबर को जमशेदपुर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand TET 2026: एक नवंबर को जमशेदपुर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर एक नवंबर, रविवार को जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान शहर में सुचारु यातायात और परीक्षार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के शहर में परिचालन पर निर्धारित समयावधि में पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढे : 1 नवंबर की रैली पर कुलवंत सिंह बंटी का राहुल गांधी से सवाल, बोले- 1984 के सिख नरसंहार के जख्म कुरेद रही कांग्रेस

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, एक नवंबर को तीन अलग-अलग समयावधियों में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पहली पाबंदी सुबह 5 बजे से 9:15 बजे तक लागू होगी। इसके बाद पूर्वाह्न 11:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, तीसरी पाबंदी अपराह्न 3:30 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन समयों में भारी वाहनों को मिलेगी अनुमति

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, सुबह 9:15 बजे से पूर्वाह्न 11:15 बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, दोपहर 2:15 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक भारी वाहन शहर से बाहर निकल सकेंगे।

वाहन चालकों को करना होगा नियमों का पालन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर लागू की गई इस विशेष यातायात व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version