---Advertisement---

झारखंड ट्रेन कैंसिल न्यूज़ 2026: टाटानगर रूट पर कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले स्टेटस जरूर करें चेक

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड जाने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। रेलवे ने टाटानगर और उससे जुड़े आद्रा, आसनसोल, गोमो और धनबाद रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढे : झारखंड में मौसम ड्राइ, 34.5°C पहुंचा सरायकेला का पारा, कल मौसम में बदलाव संभव

भारतीय रेलवे के इस फैसले का असर खासकर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और इलाज के लिए सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परिचालन कारणों और लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

झारखंड रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों को तय तारीखों पर पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

  • ट्रेन संख्या 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को नहीं चलेगी।
  • 68077/68078 आद्रा–विलियामनगर–आद्रा मेमू 26 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी।
  • 68090/68089 आद्रा–मेदिनीनगर–आद्रा मेमू 23, 24, 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को नहीं चलेगी।
  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
  • 68053/68054 आद्रा–बराभूम मेमू 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

पूरी तरह रद्द करने के बजाय कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है।

  • 18019/18020 टाटानगर–जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को बांकुरा तक ही संचालित होगी।
  • 13503/13504 बोकारो–हटिया मेमू गोमो तक ही चलेगी।
  • 68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू 26, 28 फरवरी और 1 मार्च को आद्रा तक सीमित रहेगी।
  • 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया मेमू 23 फरवरी को आद्रा तक ही संचालित होगी।

बदले रूट से चलेगी यह ट्रेन

18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 24, 25 और 28 फरवरी को बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। रूट परिवर्तन के कारण यात्रा समय में आंशिक वृद्धि संभव है। रांची और हटिया जाने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, 139 हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन इंक्वायरी से ट्रेन की रियल-टाइम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

झारखंड ट्रेन कैंसिल अपडेट 2026 को देखते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में लचीलापन रखना होगा। अचानक रद्दीकरण या रूट परिवर्तन से बचने के लिए ऑनलाइन स्टेटस चेक करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---