Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 3 दिन में बढ़ेगा तापमान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Weather Update
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़े : तीज और गणेश चतुर्थी 14 को, बाजारों में रौनक, बढ़ी खरीदारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मौसम विभाग के अनुसार, 12 सितंबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची में 3.3 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के 12 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से करीब 0.7 डिग्री अधिक है।

बारिश और बादल के कारण तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बारिश के बीच उमस का असर लोगों को परेशान कर सकता है।

15 से 17 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 सितंबर को झारखंड के कुछ स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है। वहीं 16 और 17 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में स्थानीय मौसम की स्थिति के अनुसार गरज और वज्रपात भी हो सकता है।

अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश और बादलों के बावजूद तापमान बढ़ने से कई इलाकों में उमस का असर बना रह सकता है।

13 सितंबर को भी वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

13 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वज्रपात की आशंका होने पर लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator