---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: जानिए झारखण्ड में मौसम का मिजाज़, बादल छंटने से गिरा न्यूनतम तापमान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के लगभग सभी जिलों का मौसम पिछले 24 घंटों में शुष्क रहा। आसमान खुला होने का असर मौसम पर दिखा। न्यूनतम तापमान गिर गया। राजधानी रांची का तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। यही स्थिति राज्य के अन्य जिलों की भी रही। मौसम पूर्वामान में बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान रांची समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वही बात करे गढ़वा में सबसे कम 1.04 डिग्री न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में गढ़वा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची का न्यूनतम तापमान 12.3, जमशेदपुर 17.6, डालटनगंज का 12.5, बोकारो का 14.1, चाईबासा का 16.6, देवघर का 12.2, गिरिडीह का 13.1, गढ़वा का 10.4, लोहरदगा का 11.8 और गोड्डा का 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 12 मार्च तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अघिकतम तापमा भी 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version