Dr Abhishek Child Care

झारखण्ड में बदला मौसम का मिजाज़; गर्मी से मिलेगी राहत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद  /डेस्क : लगातार गर्मी और लू के बाद गुरुवार दोपहर 3:30 बजे के बाद से राजधानी सहित कई इलाकों में बादल छा गये और कुछ देर के लिए कहीं-कहीं बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 24 अप्रैल तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 21 अप्रैल को रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 23 अप्रैल को हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है।

बारिश और बादल छाये रहने से वायुमंडल में नमी आयेगी, जिससे अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पूर्वी कोल्हान इलाके में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. जबकि, मध्य व पश्चिम भाग में बादल छाये रहेंगे। इधर, गुरुवार को भी कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

गोड्डा में 44.7 डिग्री सेल्सियस. जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में हिमपात व बारिश के कारण झारखंड में भी इसका असर दिखेगा। पलामू सहित राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version