Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रांची में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट , 30 स्टेशनों को होगी सप्लाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
रांची में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट , 30 स्टेशनों को होगी सप्लाई
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : रांची जिले के चान्हो प्रखंड स्थित बरहे में रेल नीर बोतलिंग प्लांट लगाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने इसके लिए झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीआईएडीए) से अंतिम स्वीकृति मांगी है। निविदा प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और इसमें एक ही बिडर शामिल रहा है।

यह भी पढे : Train Cancelled 2 अप्रैल से 40 दिनों तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रक्रिया पूरी होते ही आईआरसीटीसी को जमीन आवंटित कर दी जाएगी। पानी की गुणवत्ता को लेकर किए गए टीडीएस परीक्षण में परिणाम संतोषजनक पाए गए हैं, जिससे बरहे को उपयुक्त स्थान माना जा रहा है। कई जगहों की जांच के बाद बरहे आगे प्लांट के लिए बरहे के अलावा रातू प्रखंड के टुंडुल और ओरमांझी के औद्योगिक क्षेत्रों में भी हाइड्रोलिक और टीडीएस जांच की गई थी।

संयुक्त टीम ने सभी पहलुओं का अध्ययन किया, लेकिन बरहे का विकल्प सबसे मजबूत माना गया। करीब 12.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट के लिए लगभग दो एकड़ जमीन प्रस्तावित है। अंतिम निर्णय होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator