Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के पूरे हुए चार साल, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मिलेगी ये सारी सुविधाए

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अब यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत 50 वर्ष की उम्र से ही पेंशन मिलेगा. वहीं, राशन डीलरों को कमीशन के रूप में मिलने पैसे को भी जल्द बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इसकी घोषणा की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने मुझे राज्य को चलाने का जिम्मा सौंपा है. ऐसे में आप सभी के सहयोग से ही राज्य को आगे बढ़ने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं.
काफी चुनौतीपूर्ण रहा है पिछले 4 वर्ष का सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे नेतृत्व में बनी सरकार के लिए पिछले 4 वर्ष का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. जब हमारी सरकार का गठन हुआ तो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने हमें अपनी चपेट में ले लिया. 2 वर्ष तक कोरोना के खिलाफ जंग जारी रही. इससे थोड़ी निजात मिली तो सुखाड़ से सामना करना पड़ा. ऐसी आपदा के बीच गरीबों, मजदूरों , वंचितों और असहाय लोगों के साथ-साथ हर किसी के जीवन और जीविका के लिए सरकार 24 घंटे काम करती रही. इन विषम हालात में लोगों को राहत देने के लिए हमने जो कोविड मैनेजमेंट सिस्टम बनाया उसे देश -दुनिया ने सराहा. इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच से निकलते हुए आज हम विकास को नई गति दे रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator