JIO 1-करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO, 20% से ज्यादा का  मिल सकता है रिटर्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
JIO 1-करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO, 20% से ज्यादा का  मिल सकता है रिटर्न

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन के लिए आज आखिरी दिन है। इसमें शाम 7 बजे तक बोलियां लगाई जा सकती है। अभी तक ये IPO 20 गुना भर चुका है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 60 गुना और रिटेल पोर्शन 2.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

यह भी पढ़े : Apple iPhone Purchase Limit: भारत में एक ग्राहक खरीद सकेगा सिर्फ 2 iPhone, जानें क्या है नियम

यह 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO भी बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसके IPO को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे।

पहले दिन 3 गुना से ज्यादा भरा था इश्यू

IPO पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही 3.02 गुना भर गया था। 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 59.68 करोड़ शेयरों की मांग आई थी। दूसरे दिन की शुरुआत में संस्थागत निवेशकों की भारी बिडिंग की वजह से यह आंकड़ा 3.50 गुना के पार पहुंच गया।

IPO में कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे

जियो के एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे, जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ₹1.87 लाख रुपए लगेंगे।

1377 रुपए पर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 23% यानी ₹258 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (1119+258=₹1377) ₹1377 पर हो सकती है।

एंकर पोर्शन से पहले ही जुटाए ₹8,110 करोड़

जियो इस आईपीओ के जरिए कुल ₹30,213 करोड़ जुटा रही है। हालांकि, इश्यू खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर जारी करके ₹8,110 करोड़ का फंड जुटा लिया था।

एंकर कोटा हटने के बाद प्राइमरी मार्केट में आम जनता और संस्थागत खरीदारों के लिए करीब ₹22,103 करोड़ का नेट इश्यू ही रखा गया है, जिस पर लगातार बोलियां लग रही हैं।

जुटाई गई रकम से कर्ज चुकाएगी कंपनी

इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी की प्रमुख सब्सिडियरी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के कर्जों के पेमेंट के लिए किया जाएगा। इसके अलावा जनरल कॉर्पोरेट के कामों के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। इश्यू के बाद प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 66.43% से घटकर 64.48% रह जाएगी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 33.57% से बढ़कर 35.52% हो जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version